सागर : डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में छात्रों पर हमला मामला,कपिल स्वामी,अविनाश गुप्ता सहित अन्य 10 पर मामला दर्ज
सागर : डॉक्टर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों पर सोमवार को हमला हमला किया, हमले के दौरान युवाओं की भीड़ ने कुछ छात्रों के साथ मारपीट की, जिसमें ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के जुड़े चार छात्र घायल हुए। इस मामले में सिविल लाइन थाना में फरियादी हरी अय्यपन निवासी केरला वर्तमान निवास विवेकानंद हॉस्टल यूनिवर्सिटी ने शिकायत की,शिकायत में बताया कि वह विश्वविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, सोमवार को अपने दोस्त बिट्टू नारायण शुक्ला, सुखचंद यादव अंकित राय के साथ प्रोफेसर चंदाबेन से मुलाकात कर सुरक्षा अधिकारी से मिलने जा रहे थे। हम लोग अभिमंच सभागार के सामने से गुजर रहे थे तभी रोड किनारे पेड़ के नीचे खडे युवकों ने अचानक से हमला कर दिया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कपिल स्वामी अविनाश गुप्ता सहित 10 अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी आनंद सिंह ने मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ हुए विवाद की शिकायत मिली थी,मारपीट में घायल छात्रों का इलाज कराया गया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है और आरोपियों की तलाश जा रही है
बता दे की ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन से जुड़े छात्र बिट्टू महतो ने बताया कि 20 फरवरी को हम लोग संगठन की यूनिट गठन के लिए कार्यक्रम करने वाले थे कार्यक्रम स्थल पर साफ सफाई कर रहे थे तभी आरएसएस और एबीवीपी से लोग झुंड में आए और हम लोगों के बैनर पोस्टर फाड़ दिए, मारपीट की इसी मामले को लेकर हम लोग सोमवार दोपहर सुरक्षा अधिकारी से शिकायत करने जा रहे थे तभी इन लोगों ने हम लोगों पर हमला कर दिया। बताया कि यह लोग हम लोगों पर आरोप लगा रहे हैं कि हम लोग विश्वविद्यालय को जेएनयू की तरह बनना चाहते हैं जहां पर हम ब्राह्मणवाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं,सेक्स एजुकेशन की बात कर रहे हैं लेकिन उनके पास इन आरोपो को लेकर कोई प्रमाण नहीं है








