होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

बाइकों की भिड़ंत में डायल-112 के ड्राइवर की मौत: गढ़ाकोटा रोड पर बाइकों में आमने-सामने की हुई भिड़ंत, एक गंभीर घायल

बाइकों की भिड़ंत में डायल-112 ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

बाइकों की भिड़ंत में डायल-112 के ड्राइवर की मौत: गढ़ाकोटा रोड पर बाइकों में आमने-सामने की हुई भिड़ंत, एक गंभीर घायल

सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम चनौआ के पास तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार डायल-112 के ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल हुआ है। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, गढ़ाकोटा थाना की डायल-112 में पायलट के पद पर पदस्थ सौरभ तिवारी निवासी सागर बुधवार रात ड्यूटी पूरी कर बाइक से सागर जा रहे थे। तभी चनौआ में गोवर्धन ढाबे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार युवक गंभीर घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गढ़ाकोटा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं दूसरे घायल का नाम हेमंत बताया जा रहा है। जिसका इलाज चल रहा है।
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी शिवम दुबे ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में डायल-112 का ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर घायल हुए थे। जिन्हें इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया था। लेकिन अस्पताल ले जाते समय सौरभ की मौत हो गई। मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All