होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : किसान का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम, कार्यवाही के आश्वासन के बाद माने

सागर : किसान का शव ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : किसान का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम, कार्यवाही के आश्वासन के बाद माने

सागर/खुरई। देहात थाना क्षेत्र में बुधवार को विवाद के बाद किसान की हत्या कर दी गई। विवाद खैजरा इज्जत गांव में खेत में मवेशी घुसने को लेकर हुआ था। पांच लोगों ने किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। गुस्साये परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को नेशनल हाईवे बीना-सागर रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे बाद आरोपियों पर कार्यवाही के आश्वासन मामला शांत हुआ। मृतक की पहचान भगवान दास 55 यादव के रूप में हुई है। उनकी बहू देवी यादव ने बताया कि बुधवार को उनके ससुर का जयराम यादव, केदार यादव, करतार यादव, नीरज यादव और केदारनाथ यादव से खेत में मवेशी घुसने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद भगवान दास मवेशी चराने निकल गये। आरोप है कि पांचों आरोपी हत्या की नीयत से उनके पीछे गये और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गर्दन पर कुल्हाड़ी लगने से भगवान दास की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मुख्य मांगों में पांचों आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उन्हें फांसी की सजा दिलाना, उनके मकानों को गिराना और रेलवे में कार्यरत आरोपी करतार यादव को नौकरी से बर्खास्त करना शामिल है। सूचना पर किसान नेता इंदर सिंह पहुंचे, उन्होंने भी नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लिखित आश्वासन दे दिया है। इसमें बताया है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया जायेगा। आरोपी ने सरकारी जमीन पर कब्जा किये होंगे, तो बुलडोजर चलाया जायेगा। रेलवे में नौकरी करने वाले आरोपी के खिलाफ बर्खास्त करने की कार्यवाही की जायेगी। आश्वासन मिलने के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। कोहा गांव के खेजरा इज्जत तिराहा पर लगे इस चक्काजाम के कारण नेशनल हाईवे बीना-सागर रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!