होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कलेक्टर के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कलेक्टर के साथ किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

सागर जिले में 11 मार्च को ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी का भव्य उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद शुक्ल और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के साथ ही रोजगार मेले का भी शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर कलेक्टर संदीप जीआर व अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह 11:00 कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और आवागमन मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी से सागर सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। साथ ही रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एसडीएम अमन मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!