होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : कंट्रोल रूम की तत्परता से सुरक्षित मिले लापता बुजुर्ग

सागर : कंट्रोल रूम की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : कंट्रोल रूम की तत्परता से सुरक्षित मिले लापता बुजुर्ग
सागर। पुलिस की त्वरित कार्यवाही और आपसी समन्वय से घर से लापता हुये एक बुजुर्ग को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश तिवारी 73 सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गये थे। बताया गया कि उनकी याददाश्त कमजोर होने के कारण वे नंगे पैर ही घर से निकल गये। उस समय घर में उनकी पत्नी अकेली थी, जिससे उन्हें इसकी जानकारी नहीं लग सकी। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन जब उनका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने रिश्तेदार और पूर्व प्रधान आरक्षक कमलेश को सूचना दी। इसके बाद सूचना पुलिस कंट्रोल रूम सागर में पदस्थ उपनिरीक्षक आरकेएस चौहान को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक चौहान ने बुजुर्ग का फोटो और विवरण सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कराया तथा कंट्रोल रूम से जिले के सभी थानों, डायल.112 वाहनों और चीता मोबाइलों को अलर्ट जारी किया। साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम से संभावित स्थानों के फुटेज भी चेक कराये गये। इसी दौरान थाना मोतीनगर क्षेत्र में प्रधान आरक्षक प्रदीप गोस्वामी और नगर रक्षा समिति सदस्य गौरव सेन को एक बुजुर्ग संदिग्ध स्थिति में घूमते हुये मिले। पूछताछ करने पर वे अपना सही पता नहीं बता सके। पुलिस ग्रुप में वायरल फोटो से मिलान कर उन्हें सुरक्षित थाना मोतीनगर लाया गया। कंट्रोल रूम से पुष्टि होने पर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बताया गया है कि वेद प्रकाश तिवारी मप्र विद्युत मंडल के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, जबकि उनके पुत्र अहमदाबाद में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!