होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शाहगढ़ के दलीपुर में ट्रैक्टर ने 2 साल के बच्चे को कुचला, मौत

शाहगढ़ के दलीपुर में ट्रैक्टर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

शाहगढ़ के दलीपुर में ट्रैक्टर ने 2 साल के बच्चे को कुचला, मौत
शाहगढ़। थाना बमनौरा अंतर्गत दलीपुर गांव में सोमवार की सुबह एक हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गली में खेल रहे 2 वर्ष के बच्चे कृष्णा को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में कृष्णा की शाहगढ़ अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पूरे गांव में मातम और गुस्से का माहौल छा गया। कृष्णा अपने माता-पिता की दो पुत्रों में छोटा बेटा था। उसके पिता सुमित पटेल मजदूरी करने दिल्ली गया है। कृष्णा के परिवार वालों ने बताया कि सुबह मां की गोद में बैठा था गोद से उतरकर खेलते खेलते चला गया अचानक पीछे से चालक दलीपुर निवासी छोटू साहू तेज गति से ट्रैक्टर लेकर आये और लापरवाही पूर्वक मासूम को रोंदते हुये निकल गया, शाहगढ़ अस्पताल में ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में दिनभर अवैध रेत आदि से भरे अवैध ट्रैक्टर और डंपर भी निकलते रहते हैं, जिससे आये दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने कई बार प्रशासन से इस बारे में शिकायत की है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने अवैध खनन और ओवर स्पीड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All