होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : फिर बना इश्क जानलेवा : युवा संगीतकार ने लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा “मै तुम्हे प्यार करता हूं तुमने मुझे फंसा दिया”

MP : फिर बना इश्क ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

MP : फिर बना इश्क जानलेवा : युवा संगीतकार ने लगाई फांसी,सुसाइड नोट में लिखा “मै तुम्हे प्यार करता हूं तुमने मुझे फंसा दिया”

भोपाल। राजधानी भोपाल में रहने वाले युवा संगीतकार विवेक तिवारी ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के सामने आने के बाद उनके परिवार, दोस्तों और संगीत जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही बिलखिरिया थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि विवेक तिवारी का एक लड़की से प्रेम संबंध था। जानकारी के मुताबिक लड़की नाबालिग थी और बालिग होने के बाद दोनों के विवाह की बात तय बताई जा रही थी। इसी बीच लड़की की ओर से विवेक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए बिलखिरिया थाने में मामला दर्ज कराया गया था। यह प्रकरण फिलहाल अदालत में विचाराधीन था और अगली सुनवाई 23 तारीख को निर्धारित बताई गई थी।
इसी दौरान विवेक ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। नोट में विवेक ने अपने प्रेम संबंध का उल्लेख करते हुए लिखा है कि वह संबंधित लड़की से प्रेम करता था, लेकिन उसे झूठे मामले में फंसाया गया। नोट में यह भी लिखा गया है। “मैं तुम्हें प्यार करता हूं, लेकिन तुमने मुझे फंसा दिया।”
विवेक तिवारी संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके थे। वे हारमोनियम वादन में दक्ष माने जाते थे और देश के कई राज्यों में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके थे। उनकी प्रतिभा के लिए उन्हें प्रतिष्ठित बालश्री अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।
विवेक की अचानक हुई मौत से उनके परिवार और संगीत से जुड़े लोगों में गहरा दुख है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!