होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

तेज रफ्तार कार पलटी, दो युवकों की मौके पर मौत : बीना रिफाइनरी के पास शादी समारोह से लौट रहे थे सभी, चार युवक गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार कार पलटी, दो ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

तेज रफ्तार कार पलटी, दो युवकों की मौके पर मौत : बीना रिफाइनरी के पास शादी समारोह से लौट रहे थे सभी, चार युवक गंभीर रूप से घायल

सागर जिले के आगासौद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे हड़कल खाती गांव के पास एक मोड़ पर हुई, जब तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
पुलिस के अनुसार कार क्रमांक MP 04 ZP 6805 में सवार सभी युवक बीना रिफाइनरी के पास स्थित एक होटल में आयोजित शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वाहन हड़कल खाती गांव के पास पहुंचे, सड़क के मोड़ पर चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार के कारण वाहन अचानक पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए।
हादसे में भीम वार्ड, बीना निवासी सैफ खान (30) और यश अहिरवार (27) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में प्रियांश, श्रेयांश, अमन और विशाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल युवक भोपाल के रहने वाले हैं।
परिजनों के अनुसार मृतक सैफ अली खान की शादी आगामी 10 अप्रैल को तय थी। अचानक हुई इस दुर्घटना से परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही आगासौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!