शादी में जा रहे थे… रास्ते में मौत: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत
मालथौन। नेशनल हाइवे सागर के मालथौन आरटीओ चेक प्वाइंट हादसों का ब्लैक स्पॉट बन गया। आये दिन हादसों की खबरे सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगो का आरोप है गलत, मनमाने ढंग से चैकिंग के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। बुधवार को सागर तरफ से ललितपुर की तरफ जा अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदकर भाग गया। आरटीओ चैकिंग से बचने के लिये वाहन तेज रफ्तार गति से निकलते हैं। एक तरफ हाइवे पर बैरीकेट्स लगाकर चेकिंग चलती है दूसरी तरफ रोड पर हाथ दिखाकर रोकने का प्रयास करते है ऐसे में कार्यवाही से बचने के लिये कंटेनर, ट्रक रफ्तार में भागते हैं। यही वजह के चलते दर्दनाक हादसे हो गया। जिससे बाइक सवार की जान चली गई। पिछले माह चैक प्वाइंट पर चैकिंग दौरान ट्रक से बाइक टकरा गई जिससें बाइक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार को दोपहर नेशनल हाइवे के थाना मालथौन क्षेत्र के अटा चेक प्वाइंट के सामने तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार कुचल दिया जिसमें युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी बाइक सवार महिला उछलकर 10 मीटर दूर जा गिरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे एम्बुलेंस से नजदीकी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मालथौन के ग्राम डबूसा निवासी बाइक से अमझरा घाटी में रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने भावी देवर साथ में जा रहे थे। रास्ते में दर्दनाक हादसे के शिकार हो गये। हादसे में जगत राय 48 वर्षीय की मौत हो गई, राजकली पति रामगुलाम राय 44 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। आरटीओ चेक पॉइंट सागर के अटाकार्नेलगढ़ में हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगो मे रोष है। उनका मानना है की आरटीओ चेकिंग की वजह से सड़क दुर्घटनायें हो रही है। यहा हाइवे पर गलत ढंग से वाहनों को रोककर चैकिंग कर रहे हैं। आये दिन ट्रक ड्राइवर द्वारा घटनाक्रम सामने आते है हाइवे मार्ग बाधित करते हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चैकिंग के कारण हादसा हुआ। पीछे ट्रक को रोकने के लिये आरटीओ के लोगो द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चेकिंग की वजह से तेज रफ्तार गति से ट्रक ने आगे जा रहे बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, चपेट में आने से बाइक सवार युवक के ऊपर से ट्रक निकल गया जिससे युवक की दर्दनाक मौत गई। हादसे के बाद मौके से ट्रक भाग गया। मौका घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिये मर्चरी भेज दिया। अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई।








