होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

3 किलो 360 ग्राम अवैध ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
सागर। थाना देवरी को 11 मार्च मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल से अवैध गांजा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुये मीरा ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोका। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों में से एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस टीम ने मुस्तैदी और सूझबूझ के साथ पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपी की तलाशी लेने पर उसके बैग से 3 किलो 360 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर ही उक्त सामग्री को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। गिरफ्तार आरोपी जसमत पिता स्व. सुम्मेर सिंह कुचबंदिया उम्र लगभग 40 वर्ष को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केन्द्रीय जेल सागर भेज दिया गया। फरार आरोपी विष्णु उर्फ कुक्कर उर्फ अर्जुन पिता राजकुमार कुचबंदिया निवासी ठाकुर बाबा मंदिर के पास नई गल्ला मंडी मोतीनगर सागर की गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक हरिराम मानकर ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की सतत निगरानी, सजगता एवं टीमवर्क के कारण यह सफलता प्राप्त हुई है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक भागचंद उइके, राजीव, जसवंत, अजय एवं पूरन की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All