सागर : दुकान में शार्टसर्किट से लगी आग, लाखों का समान जलकर राख
सागर/मालथौन। बांदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवांस में देर रात एक इलेक्टिकल्स की दुकान में भीषण आग लगने की घटना में लाखों का समान जलकर राख हो गया। मौके पर फायर बिग्रेड गाड़ी आग बुझाने पहुची तब तक सब कुछ जलकर राख गया। दुकान में आग लगने कारण शार्ट सर्किट होने से बताया जा रहा हैं। बुधवार रात को नगर परिषद बरोदिया कलां के रजवांस के मुख्य रोड स्थित एमजीबी बैंक की शाखा के सामने राम अवतार राजपूत की सिद्धि विनायक इलेक्टिकल्स की दुकान में धुंआ उठता देख पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुये दुकान संचालक और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पड़ोसियों ने दुकान के ताले तोड़कर आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद नगर परिषद की दमकल वाहन पहंुचा, कढ़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा सकी। दुकान संचालक राम अवतार राजपूत ने बताया कि उन्होंने रात 9.30 बजे अपनी दुकान बंद कर दी थी। रात लगभग 10 बजे पड़ोसियों ने उन्हें दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी। जब तक नगर वासियों ने दुकान में लगे ताले तोड़े जब तक और पानी से बुझाने का प्रयास किया तब तक दुकान के दो कमरों में रखा कीमती सामान जल कर राख हो गया था। उन्होंने बताया घटना की सूचना बांदरी पुलिस थाना में दर्ज कराई हैं।
सागर : दुकान में शार्टसर्किट से लगी आग, लाखों का समान जलकर राख
सागर : दुकान में शार्टसर्किट ...
[post_dates]

संपादक







