होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : अवैध गैस सिलिंडर भंडारण का खुलासा, हॉकर के घर से 10 सिलिंडर और 47 गैस बुक जब्त

MP : अवैध गैस सिलिंडर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

MP : अवैध गैस सिलिंडर भंडारण का खुलासा, हॉकर के घर से 10 सिलिंडर और 47 गैस बुक जब्त

जबलपुर। शहर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गैस सिलिंडर जमा करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एक घर पर छापा मारा, जहां से कई गैस सिलिंडर और बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की गैस बुक बरामद की गईं। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों ने भेड़ाघाट पुलिस के साथ मिलकर मीरगंज क्षेत्र के झिन्ना मोहल्ला में रहने वाले सुनील पटेल के घर पर दबिश दी। अधिकारियों को पहले से सूचना मिली थी कि वहां बड़ी मात्रा में गैस सिलिंडर अवैध रूप से रखे गए हैं।
छापेमारी के दौरान टीम ने घर की तलाशी ली, जिसमें छह घरेलू और चार व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिले। इसके अलावा मौके से 47 उपभोक्ताओं की गैस बुक भी बरामद की गईं। अधिकारियों ने तत्काल सिलिंडरों और दस्तावेजों को जब्त कर लिया।
कार्रवाई के समय मौजूद सुनील पटेल से सिलिंडरों और गैस बुक के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद टीम ने पूरी जानकारी पुलिस को सौंप दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सुनील पटेल ने बताया कि वह गुलौआ चौक, संजीवनी नगर स्थित दीप गैस एजेंसी में हॉकर के तौर पर काम करता है। उसका दायित्व झिन्ना, मीरगंज, आमा हिनौता, कूडन, शिल्पी नगर और भेड़ाघाट इलाके में गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करना है।
पुलिस के मुताबिक इसी काम के चलते उसने इन क्षेत्रों के 47 उपभोक्ताओं की गैस बुक अपने पास रख ली थीं। हालांकि अधिकारियों को संदेह है कि सिलिंडरों को नियमों के विरुद्ध निजी तौर पर जमा किया गया था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि गैस सिलिंडरों को घर में किस उद्देश्य से रखा गया था और इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!