सागर : रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राहतगढ़ रेलवे फाटक के पास मंगलवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मोतीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को सुरक्षित जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया।
पुलिस के मुताबिक मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
सागर : रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
सागर : रेलवे ट्रैक पर ...
[post_dates]

संपादक







