सागर : शनिचरी क्षेत्र में घूरने की बात पर विवाद, दो पक्षों में मारपीट, 7 घायल
सागर : गोपालगंज थाना क्षेत्र के शनिचरी इलाके में सोमवार शाम 7 बजे मामूली बात पर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों से कुल 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे न्यायालय में पेश किया गया है।
थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि घूरने की बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। एक पक्ष की ओर से इरशाद खान की रिपोर्ट पर समीर खान, इकबाल और नस्सू खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष से मोहम्मद समीर की शिकायत पर सोनू उर्फ नूर खान, राबी पठान, राजा, इरशाद और इसरार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।








