होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

NH-44 पर भीषण भिड़ंत: ट्रक चालक स्टेयरिंग में फंसा, बाड़ी तोड़कर निकाला गया

NH-44 पर भीषण भिड़ंत: ट्रक ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

NH-44 पर भीषण भिड़ंत: ट्रक चालक स्टेयरिंग में फंसा, बाड़ी तोड़कर निकाला गया

सागर। नेशनल हाईवे-44 पर बम्होरी बीका के पास बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे तेज रफ्तार ट्रक और कंटेनर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग में फंस गया।

जानकारी के अनुसार ट्रक नरसिंहपुर की ओर से सागर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक इरफान खान (40) निवासी मेवात, हरियाणा स्टेयरिंग में फंस गया और बेहोश हो गया।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम और सिविल लाइन थाना पुलिस भी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक की बाड़ी तोड़कर चालक को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं कंटेनर चालक अशोक चौहान (30) निवासी मऊ, उत्तर प्रदेश को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे बाद में दोनों वाहनों को हटाकर सुचारु किया गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!