होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत : शादी के दबाव में प्रेमिका की पत्थर से हत्या

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

प्रेम कहानी का खौफनाक अंत : शादी के दबाव में प्रेमिका की पत्थर से हत्या

अनूपपुर। जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र के ग्राम गुंवारी में मिले एक महिला के कंकाल के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह हत्या प्रेम संबंध छिपाने के उद्देश्य से की गई थी। पुलिस ने आरोपी रवि उर्फ चंद्रभान सिंह राठौर, निवासी जैतहरी, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खेत के खंडहर में मिला था शव
मामले की शुरुआत 15 मार्च की सुबह हुई, जब किसान रामखेलावन राठौर अपने खेत पर बने पुराने जर्जर मकान की ओर गए। वहां से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को बुलाया। अंदर जाकर देखने पर एक महिला का सड़ा-गला शव मिला, जो काफी हद तक कंकाल में बदल चुका था।
पुलिस के अनुसार, शव के पास एक पर्स, काले रंग की जूती और घड़ी पड़ी मिली थी। शव की हालत इतनी खराब थी कि हाथ-पैर का मांस गल चुका था और चेहरा कपड़े से ढंका हुआ था। प्रारंभिक तौर पर मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी गई।
शिनाख्त के बाद खुली परतें
घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी पुष्पराजगढ़ नवीन तिवारी और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिले सामान और जैतहरी थाने में 18 फरवरी को दर्ज एक गुमशुदगी के आधार पर मृतका की पहचान काजल पुरी (24), निवासी ग्राम लपटा, के रूप में की गई।
पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया।
परिजनों ने जताया शक
काजल के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि उसका एक युवक रवि उर्फ ठाकुर साहब से प्रेम संबंध था। 17 फरवरी को वह कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी और उसी दिन से लापता थी। परिजनों ने आशंका जताई कि उसी युवक ने उसके साथ कुछ अनहोनी की है।
तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल (सीडीआर) और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिससे आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बताया कि करीब छह महीने पहले उसकी पहचान काजल से फेसबुक के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्रेम संबंध बन गए। काजल उस पर शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन अलग जाति होने और परिवार को पता चलने के डर से आरोपी ने इनकार कर दिया।
जब काजल ने उसके परिवार को सब कुछ बताने की बात कही, तो आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
सुनसान खंडहर में ले जाकर की हत्या
17 फरवरी को काजल जब घर से निकली, तो आरोपी उसे मोटरसाइकिल से ग्राम गुंवारी के एक सुनसान खंडहर मकान में ले गया। वहां उसने पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं छोड़ दिया।
सबूत मिटाने की कोशिश नाकाम
हत्या के बाद आरोपी ने काजल के मोबाइल की सिम तोड़कर फेंक दी और फोन को अपनी दुकान में छिपा दिया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
इस पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी अमर वर्मा समेत पुलिस टीम और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!