होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : शराब पीने पैसे नहीं दिये तो मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

सागर : शराब पीने पैसे ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : शराब पीने पैसे नहीं दिये तो मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के बाघराज मंदिर के पास आटो चालक से चाकूबाजी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शराब पीने पैसे नहीं देने की बात पर आरोपी ने मारपीट की थी। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार फरियादी मो. बहाव पिता नवी मो. शाह 30 वर्ष निवासी शनिचरी वार्ड ने थाने में आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि 16 मार्च की रात वह अपने ऑटो से सवारी लेकर बाघराज मंदिर पहुंचा था। सवारी उतारते समय आरोपी सुनील साहू निवासी तिली गांव उसके पास आया और शराब पीने के लिये 100 की मांग करने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी। अचानक चाकू निकाला और हमला कर दिया। चाकू सीने पर बायें ओर लगा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को लोकेशन के आधार पर कार्यवाही करते हुये पुलिस ने आरोपी सुनील पिता दौलत साहू 34 वर्ष निवासी देसाई बगीचा, गोपालगंज को गिरफ्तार किया, थाने लाकर पूछताछ की गई। मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि चाकूबाजी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी के पास से वारदात में उपयोग किया चाकू जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!