सागर : रानगिर मंदिर परिसर में ब्लास्ट की अफवाह,मोबाइल की बैटरी फटने से बच्ची हुई घायल, अधिकारी मौके पर पहुंचे
सागर। रानगिर में स्थित प्रसिद्ध हरसिद्धि देवी धाम के बूढ़ी रानगिर मंदिर परिसर में ब्लास्ट की अफवाह फैलते ही जिले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हरकत में आये। तत्काल एक टीम रानगिर भेजी गई। टीम ने मौके पर जांच की तो पता चला कि मंगलवार को मंदिर परिसर में एक बालिका मोबाइल चला रही थी। तभी मोबाइल की बैटरी फट गई। घटना में बालिका को गंभीर चोटें आई। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। मंदिर के आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि मंदिर के पास एक बक्सा रखा था। जिसमें ब्लास्ट हुआ है। हालांकि रहली तहसीलदार राजेश पांडेय ने ब्लास्ट की बात को अफवाह बताया, उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई गई। जिसमें सामने आया है कि मोबाइल फटा था। जिसमें एक बालिका घायल हुई है।
सागर : रानगिर मंदिर परिसर में ब्लास्ट की अफवाह,मोबाइल की बैटरी फटने से बच्ची हुई घायल, अधिकारी मौके पर पहुंचे
सागर : रानगिर मंदिर परिसर ...
[post_dates]

संपादक







