होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

भीषण सड़क हादसा : सागर से ग्वालियर जा रही कार खड़े ट्रक से टकराई, 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भीषण सड़क हादसा : सागर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

भीषण सड़क हादसा : सागर से ग्वालियर जा रही कार खड़े ट्रक से टकराई, 87 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
मालथौन। नेशनल हाईवे पर मालथौन थाना क्षेत्र के पलेथिनी ढाबे के पास गुरुवार दोपहर को एक हृदय विदारक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सागर से ग्वालियर एक गमी शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाई-बहन की कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 87 वर्षीय बुजुर्ग अरुण सिंह सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 75 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरुण सिंह सूबेदार अपनी बहन और ड्राइवर के साथ कार से ग्वालियर जा रहे थे। पलेथिनी ढाबे के सामने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भीषण हादसे में अरुण सिंह सूबेदार 87 वर्ष की मौत हो गई। जबकि घायल प्रतिमा सूबेदार 75 वर्ष की हालत गंभीर, उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। वहीं चालक संजय वंशल को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मालथौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!