सागर में ऑटो से बैटरी-स्टेपनी चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने माल किया बरामद
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने ऑटो से बैटरी एवं स्टेपनी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है। 19 मार्च की रात्रि में फरियादी कमलेश पिता दयाराम बंजारे 36 वर्ष निवासी नई गल्लामंडी खुरई रोड सागर ने थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतिदिन की तरह ऑटो चलाकर रात करीब 10.30 बजे घर आया और ऑटो को घर के नीचे रोड पर खड़ा कर दिया। अगले दिन सुबह देखा तो ऑटो में लगी राईड कंपनी की बैटरी एवं स्टेपनी गायब थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप संदेही हन्नी उर्फ कल्लू पिता राजू चौरासिया 22 वर्ष निवासी रामपुरा विजय टॉकीज चौराहा सागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त चोरी की घटना करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई बैटरी एवं स्टेपनी कुल कीमत लगभग 8000 रुपये बरामद कर जप्त की गई। तत्पश्चात आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, राकेश भट्ट, दिनेश, सोमवीर, राहुल का योगदान रहा।








