सागर : 8 साल से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर। थाना बहेरोल पुलिस ने अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार उइके तथा एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा अपराध क्र. 57/18 धारा 324 भादवि में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना बहेरोल में दर्ज उक्त प्रकरण में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सभी तरह के प्रयास किये जा रहे थे साथ ही मुखबिर तंत्र को भी लगाया गया था, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी अपने निवास स्थान पर मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना स्तर पर गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये दबिश दी और आरोपी दिलीप पिता बालकिशन सोंर 38 वर्ष निवासी नीमोन थाना बहेरोल को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय बण्डा में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे उपजेल बण्डा दाखिल कराया गया। उक्त कार्यवाही में थाना बहेरोल प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नेतृत्व में टीम के सदस्य नाथूराम दोहरे, राजेश पाण्डेय, दयाराम पटेल, विवेक भार्गव, पुष्पेन्द्र जादौन, अनिल पटेल, विकास ठाकुर का योगदान रहा।
सागर : 8 साल से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सागर : 8 साल से ...
[post_dates]

संपादक







