दो बाइकों की भिड़ंत, तीन गंभीर घायल
प्राथमिक इलाज के बाद तीनों रेफर
बीना। कुरवाई रोड स्थित बायपास पर बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों घायलों को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर कृष्णकांत सिंह राजपूत 20 पिता चिमन सिंह राजपूत निवासी ग्राम बागोदा कुरवाई सवार थे। दूसरी बाइक पर हर्ष साहू 18 पिता शिवनारायण साहू और शुभम सेन 18 पिता अजय सेन दोनों निवासी कुरवाई सवार थे। शहर के कुरवाई रोड पर दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल में डॉ. संजीव अग्रवाल ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुये तीनों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल कृष्णकांत सिंह राजपूत ने बताया कि वह कुरवाई रोड पर जा रहे थे, तभी अचानक सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गये।
दो बाइकों की भिड़ंत, तीन गंभीर घायल प्राथमिक इलाज के बाद तीनों रेफर
दो बाइकों की भिड़ंत, तीन ...
[post_dates]

संपादक







