होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : बण्डा में भीषण हादसा: सौरई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सागर : बण्डा में भीषण ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : बण्डा में भीषण हादसा: सौरई के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की दर्दनाक मौत

सागर। बण्डा सागर रोड पर ग्राम सौरई के समीप स्थित मध्यभारत एग्रो कंपनी के सामने नेशनल हाईवे बुधवार की शाम 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार वाहन ने अचानक तीनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया, पुलिस ने तीनों के शवों को सिविल अस्पताल भेजा, एवं मृतकों की पहचान प्रियांशु पिता सुरेन्द्र रैकवार उम्र 19 साल वार्ड क्रमांक 12 , हर्ष पिता जगदीश रैकवार 22 साल , विश्वनाथ उर्फ तुलसीराम परम राय 21 साल वार्ड 12 सभी निवासी बण्डा के है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!