पति की मौत को पत्नी ने बताया हत्या, एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपकर बोली मारपीट के बाद पति की बिगड़ी थी तबीयत
सागर। नरयावली थाना क्षेत्र के ग्राम खैराई में तबीयत बिगड़ने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। पत्नी ने परिवार वालों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा और जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग की। शिकायत करने पहुंची अनीता पति श्रीराम रजक निवासी खैराई ने एसपी कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुये कहा कि 10 मार्च की शाम करीब 6 बजे पति श्रीराम रजक घर आये। मैंने देखा कि पति के कपड़े फटे हैं, शरीर पर चोटे हैं। पूछने पर पति श्रीराम रजक ने बताया कि कलू यादव ने गांव के तिगड्डा पर गालीगलौज कर मारपीट की गई। जमीन पर पटका और सीने पर बैठकर पीटा। डंडे भी मारे, वह जान बचाकर घर आ गये। इसी दौरान पति कहने लगे कि सीने में दर्द हो रहा है। तुरंत परिवार के लोगों को जानकारी दी। ऑटो से नरयावली में प्राइवेट अस्पताल लेकर गये। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत होने पर पति के शव को लेकर नरयावली थाने पहुंचे। पुलिस ने तिली अस्पताल भेजा और शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के चाचा दरया रजक ने आरोप लगाते हुये कहा कि पुलिस मामले में सुनवाई नहीं कर रही है। मारपीट करने वाला कलू यादव खुला घूम रहा है। मृतक श्रीराम के तीन बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद परिवार का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं बचा है। उन्होंने पुलिस से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्यवाही करने की मांग की है। नरयावली थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार ने बताया कि मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है, शव का पोस्टमार्टम कराया है। पीएम रपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्यवाही की जायेगी।
पति की मौत को पत्नी ने बताया हत्या, एसपी कार्यालय में आवेदन सौंपकर बोली मारपीट के बाद पति की बिगड़ी थी तबीयत
पति की मौत को पत्नी ...
[post_dates]

संपादक







