शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के संविदा कर्मी चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में,साईकिल दुकान पर बैठे युवक समेत दो महिलाओं को कुचला
शाहगढ़। गुरूवार सुबह 7 बजे शाहगढ़ के अंबेडकर चौराहे के पास भीषण हादसा हुआ। शराब के नशे में धुत कार चला रहे स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी ने सड़क किनारे साईकिल सुधार रहे युवक को घायल करते हुये नवरात्र पर माता को जल अर्पण करने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार बुलेरो कार ने कुचल दिया। हादसे में सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल हादसे में घायल हुये सुनील विश्वकर्मा, क्रांति पटेल और विमला रैकवार तीनों घायलों का ईलाज जिला अस्पताल सागर में चल रहा है। जिसमें एक महिला की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई हैं। इस घटना की सोशल मीडिया पर निंदा की जा रही हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। हादसे के तुरंत बाद शराब के नशे में कार चला रहे शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के संविदा कर्मी चालक अंकुर शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रत कार एमपी 15 जेडए 3780 को कब्जे में लिया वहीं चालक से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस लापरवाही भरी दुर्घटना को लेकर भारी आक्रोश है। पुलिस ने एक्सिडेंट का मामला दर्ज किया और घायलों और प्रत्यक्ष दर्शियों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के संविदा कर्मी चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में,साईकिल दुकान पर बैठे युवक समेत दो महिलाओं को कुचला
शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के संविदा ...
[post_dates]

संपादक







