होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शाहगढ़ में महिला को लेकर हुआ विवाद : एक ही समाज के दो पक्षों के लोगों में पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

शाहगढ़ में महिला को लेकर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

शाहगढ़ में महिला को लेकर हुआ विवाद : एक ही समाज के दो पक्षों के लोगों में पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

शाहगढ़। थाना क्षेत्र के बरायठा रोड स्थित वार्ड में शनिवार की दोपहर महिला के विवाद में गौड़ समाज के दो पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव से आवागमन बंद हो, दोनों तरफ वाहनों के पहिये और लोगों के पैर थम गये, पथराव में दोनों पक्ष के कुछ लोग घायल हो गये और बाईक और घरों के शीशे भी टूट गये। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना प्रभारी संदीप खरे ने पुलिस बल के साथ लाठी फटकारी तो पत्थरबाज भाग गये। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। लेकिन देर शाम तक किसी ने भी रिपोर्ट दर्ज नही कराई। पुलिस के अनुसार घटना का कारण महिला को लेकर दो पक्षों का विवाद है। वार्ड की मिश्रित आबादी वाले इलाके में घूमक्कड़ गौड़ कुछ बंदिया जाति के कई परिवार जो साल में आठ माह कमाई करने बाहर जाते हैं, हाल ही में नवरात्रि पर आये थे, छह माह से तीन बच्चों को महिला को भगा ले गया। उसी टोले का दो बच्चो वाला युवक भी उसी महिला को लेकर आया था, उसी मुद्दे पर शनिवार को दोनों पक्ष के लोगों में बातचीत हुई और धीरे धीरे उग्र रूप ले लिया। पुलिस बल ने विवाद को रोकने का किया गया प्रयास सफल हो गया अन्यथा विवाद में कई लोगों के घायल होने का अंदेशा था।
पुलिस ने मोर्चा संभाला
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी संदीप खरे अपने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही हीरापुर, बराज, बरायठा आदि आसपास के थानों की फोर्स ने मोर्चा संभाला। थोड़ी ही देर में पूरा मार्ग छावनी में बदल गया। पुलिस के सख्त रुख अपनाने और डंडा फटकारने पर मौके से लोग भाग निकले। पुलिस के समक्ष दोनों समुदाय की महिलाओं और लोगों ने एक दूसरे पर कई आरोप लगाया। मौके पर तनाव को देखते हुए रात को भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। संदीप खरे ने बताया कि शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बरायठा मार्ग के पास पड़े पत्थरों को उठाकर पत्थरबाजी भी की गई। शीघ्र ही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और तनाव आगे नहीं बढ़ पाया। घटना के बाद देर शाम तक किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। जांच से पता चला कि महिला को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!