सागर : नीम घाटी पर पलटा गेहूं से भरा ट्रैक्टर ट्राली, ड्राइवर समेत 3 घायल
सागर। नेशनल हाईवे.44 पर स्थित नीम घाटी पर गेहूं से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग घायल हुये हैं, जिसमें ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने मामला जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा निवासी किसान जयंत पांडे का 40 बोरी गेहूं ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर सागर आ रहा था। ट्रैक्टर मुकेश पिता रमेश शुक्ला 40 वर्ष निवासी तेंदूखेड़ा चला रहे थे। बाजू में विवेक पिता जयंत पांडे 28 वर्ष और बंटू पिता भगवानदास गौंड 38 वर्ष दोनों निवासी आलनपुर तेंदूखेड़ा बैठे थे। तीनों ट्रैक्टर ट्रॉली से सागर के लिये रवाना हुये। इसी दौरान गौरझामर के पास नेशनल हाईवे.44 पर नीम घाटी पर ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गया। ड्राइवर जब तक संभाल पाता, ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। घटना में ड्राइवर मुकेश शुक्ला, विवेक पांडे और बंटू गौंड घायल हुये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल ड्राइवर मुकेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के समय ट्राली में भरा गेहूं सड़क पर फैल गया, ट्रैक्टर भी सड़क पर पड़ा था। जिससे देवरी-सागर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी। सूचना पर पुलिस और टोल नाके की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को सड़क से हटवाया गया, गेहूं को भी उठाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
सागर : नीम घाटी पर पलटा गेहूं से भरा ट्रैक्टर ट्राली, ड्राइवर समेत 3 घायल
सागर : नीम घाटी पर ...
[post_dates]

संपादक







