होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : मजदूरी मांगी तो बंद कराया समूह ? महिला ने जनसुनवाई में खोली सिस्टम की पोल अधिकारियों पर गंभीर आरोप

सागर : मजदूरी मांगी तो ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : मजदूरी मांगी तो बंद कराया समूह ? महिला ने जनसुनवाई में खोली सिस्टम की पोल अधिकारियों पर गंभीर आरोप

सागर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में राहतगढ़ क्षेत्र की खुशी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष विनोद बाई ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। ग्राम किशनपुर निवासी विनोदबाई अहिरवार ने दोपहर करीब 1 बजे आवेदन देकर बताया कि मजदूरी मांगने पर उनका स्व-सहायता समूह बंद करा दिया गया और उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई।

आवेदिका ने बीआरसीसी जगदीश पटेल, मध्यान्ह भोजन प्रभारी विनोद ताम्रकार और जन शिक्षक हरिनारायण कुर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2021 से मध्यान्ह भोजन योजना में कार्य करने के बावजूद उन्हें कई महीनों की मजदूरी नहीं दी गई। जब उन्होंने भुगतान की मांग की और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई, तो दबाव बनाकर शिकायत बंद करा दी गई।
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके बैंक खाते में राशि डालकर होल्ड लगा दिया गया, जिससे वे अपनी मजदूरी भी नहीं निकाल सकीं। साथ ही समूह के सदस्यों को गुमराह कर उनका स्व-सहायता समूह बंद करा दिया गया।

आवेदिका ने संबंधित अधिकारियों पर जातिगत द्वेष, अपमान और षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!