होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : कबाड़ व्यापारी पर लाखों की ठगी का आरोप, जनसुनवाई में युवक ने लगाई गुहार

सागर : कबाड़ व्यापारी पर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : कबाड़ व्यापारी पर लाखों की ठगी का आरोप, जनसुनवाई में युवक ने लगाई गुहार
भुगतान न करने, जातिगत अपमान व जान से मारने की धमकी देने का आरोप
सागर। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बण्डा क्षेत्र के एक युवक ने कबाड़ व्यापारी पर धोखाधड़ी और भुगतान न करने के गंभीर आरोप लगाते हुये कार्यवाही की मांग की। आवेदक प्रदीप अहिरवार ने आवेदन देकर बताया कि उसके साथ व्यापार के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई है। आवेदक ने बण्डा निवासी बल्लू जैन पर आरोप लगाते हुये कहा कि वह पिछले करीब 7 वर्षों से उसके साथ कबाड़ का व्यापार कर रहा था। शुरू में लेन देन सही चलता रहा लेकिन बाद में बल्लू ने भुगतान में टालमटोल शुरू कर दी। वर्तमान में करीब 35 लाख 80 हजार रुपये और 63 टन से अधिक माल का हिसाब बकाया बताया गया है। प्रदीप अहिरवार के अनुसार पैसे मांगने पर उसे बहाने बनाकर टाल दिया गया। यहां तक कि दबाव में उससे एक बैंक चेक भी ले लिया गया जिसे वापस नहीं किया गया। मामले को सुलझाने के लिये तीन बार बैठक भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। प्रदीप ने यह भी आरोप लगाया कि पैसे मांगने पर उसके साथ गाली गलौज की गई जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। युवक ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने और बकाया राशि दिलाने की मांग की है। प्रशासन ने आवेदन लेकर जांच का आश्वासन दिया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!