सागर : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत
सागर/मालथौन। मालथौन थाना क्षेत्र के बरोदिया कलां. नोनिया रोड पर बिकोरकलां के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुये सड़क किनारे जाकर पलट गई। घटना में बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार काशीराम आठिया निवासी डोंगरा थाना नाराहट जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश जो अपनी बाइक से बरोदिया कलां से नोनिया तरफ जा रहा था तभी पीछे से आ रही बोलेरो क्र.एमपी 04 सीएल 2281 के चालक वीर सिंह यादव निवासी खुरई ने तेज और लापरवाही से बोलेरो चलाते हुये टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बोलेरो चालक को मामूली चोटे आई हैं। घटना की सूचना लगते ही बरोदिया कलां पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।
सागर : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत
सागर : तेज रफ्तार बोलेरो ...
[post_dates]

संपादक







