होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से मारी जोरदार टक्कर

सागर : ट्रक ने ट्रैक्टर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से मारी जोरदार टक्कर
सागर/मालथौन। मालथौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नकटा पुलिया के पास बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के अनुसार किसान अपने खेत से ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा भरकर बरोदियाकलां की ओर से मालथौन आ रहा था। जैसे ही ट्रैक्टर नकटा पुलिया के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गये और वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथौन में भर्ती कराया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुये डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिये बीएमसी सागर रेफर कर दिया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!