होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, गहने और टीवी ले गये चोर

सागर : सूने मकान का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, गहने और टीवी ले गये चोर
सागर। बहेरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनगर में चोरों ने सूने मकान में सेंध लगाई। चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे गहने और टीवी लेकर भागे हैं। वारदात सामने आते ही फरियादी ने बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर जांच करते हुये पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार फरियादी राजकुमार पिता काशीराम तिवारी 60 वर्ष निवासी लक्ष्मीनगर ने बहेरिया थाने में शिकायत की। बताया कि खेती किसानी का काम करता हूं। घर में ताला लगाकर अपने खेत ग्राम बारछा परिवार के साथ गया था, खेत पर थ्रेशर करवाता रहा। फसल का काम कराकर वापस अपने घर लक्ष्मीनगर पहुंचा तो मेरे घर के मैन गेट पर ताला डला था। ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो दरवाजे का ताला टूटा था। घर में रखी अलमारी खुली पड़ी थी, कपड़े अस्त व्यस्त डले हुये थे। अलमारी में चैक किया तो एक अंगूठी, पायल, करधौनी, 11 संतानसाते की चूड़ी, 32 इंची की टीवी मय रिसीवर के, दो पीतल की गुंडी नही थी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!