होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर कार्यवाही, आर्टिगा कार जप्त

नशे में वाहन चलाने वाले ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

नशे में वाहन चलाने वाले चालक पर कार्यवाही, आर्टिगा कार जप्त
सागर। पुलिस चौकी मण्डी बामौरा द्वारा 2 अपै्रल की शाम को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक आर्टिगा कार क्र. एमपी 04 ईसी 7133 का चालक लापरवाही पूर्वक एवं शराब के नशे में वाहन चलाते हुये जुलूस में प्रवेश कर गया, जिससे उपस्थित लोगों की जान जोखिम में पड़ गई। मौके पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर पंचों के समक्ष चालक की जांच की गई, जिसमें वह शराब के नशे में पाया गया। उक्त तथ्य की पुष्टि मेडिकल परीक्षण में भी हुई। उक्त कृत्य पर चालक मोहित लोधी पिता मोहर सिंह लोधी 24 वर्ष निवासी सपली, थाना पठारी, जिला विदिशा हाल पता मण्डी बामौरा थाना आगासौद, जिला सागर के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही करते हुये आर्टिगा कार क्र. एमपी 04 ईसी 7133 सफेद रंग को जप्त किया गया। प्रकरण में नियमानुसार न्यायालय के माध्यम से अर्थदंड की कार्यवाही की जायेगी। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, सुशील सिंह चौहान, नीरज राठौर की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!