होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सावधान ! तेंदूखेड़ा के जंगलों में घूम रही बाघिन मस्तानी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें वन विभाग की ये चेतावनी

सावधान ! तेंदूखेड़ा के जंगलों ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सावधान ! तेंदूखेड़ा के जंगलों में घूम रही बाघिन मस्तानी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें वन विभाग की ये चेतावनी

एक साल पहले पेंच से नौरादेही अभ्यारण्य लाई गई बाघिन मस्तानी एन-6 ने तेन्दूखेड़ा के जंगल में डाला डेरा 4 बीटों में मिल रही लोकेशन

ग्रामीणों में दहशत तेन्दूखेड़ा वन अमले ने ग्रामों में मुनादी कराकर किया सतर्क कॉलर आईडी से पता कर रहे लोकेशन दूसरी बार फिर आई तेन्दूखेड़ा के जंगल में बाघिन एन-6 एक साल पहले भी 8  मार्च को आई थी बाघिन एक हफ्ते तक रुकी थी 4 फरवरी को पेंच टाइगर रिजर्व से लाकर वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था…..

विशाल रजक तेन्दूखेड़ा !- बीते वर्ष 4 फरवरी 2025 को पेंच टाइगर रिजर्व से वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़ी गई बाघिन मस्तानी ने दूसरी बार फिर दमोह जिले की ओर अपना मूवमेंट कर लिया है। वह पिछले 2 दिन से तेंदूखेड़ा ब्लॉक के जंगलों में घूम रही है, जिसकी निगरानी और खोजबीन में पूरा वन अमला लगा हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा लोगों को जंगल नहीं जाने का अलर्ट किया गया है बता दें कि 4 फरवरी 20256 को बाघिन मस्तानी एन 6 पेंच टाइगर रिजर्व में जंगली सूअर का शिकार करते समय कुएं में गिर गई थी। जिसका रेक्स्यू करने के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था। बाघिन नौरादेही अभ्यारण की रेंजों में लगातार शिकार करती रही लेकिन 20 दिन बाद वह तेंदूखेड़ा के जंगल में घूमती रही जिसके बाद एक सप्ताह तक क्षेत्र के जंगल में मूवमेंट करने के बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित उसे टाइगर रिजर्व में ले जाकर सुरक्षित छोड़ा गया उस समय वह पहली बार नौरादेही अभ्यारण्य से निकलकर झलौन तेंदूखेड़ा के जंगल में एक हफ्ते तक चहलकदमी करती रही उस
समय अधिकारियों को लगा था कि बाघिन अब यही रुकेगी


बाधिन है जो एक साल पहले लाई गई थी
सूत्र बताते है कि वह मस्तानी नामक बाघिन है जो एक साल पहले ही पेंच टाइगर रिजर्व से नौरादेही लाई गई थी वह अपना स्थान बदलती रहती है एक साल पहले भी उसकी लोकेशन तारादेही वन परिक्षेत्र के जंगलों में थी फिर तेंदूखेड़ा और झलौन के जंगलों में मिल रही थी यह दूसरी बार है जब बाघिन नौरादेही अभ्यारण्य से निकलकर तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र के जंगलों में मिल रही है। तेंदूखेड़ा वन विभाग को सूचना मिलते ही अलर्ट हो गया है उधर जानकारी लगते ही वन अमले द्वारा खोजबीन शुरू करने के साथ उन ग्रामों में मुनादी करानी शुरू कर दी है, जिनके पास लोकेशन मिल रहीं थी। देर रात तक तेंदूखेड़ा सहित आसपास का वन अमला बाघिन के होने की मुनादी तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र के ग्रामो में करता रहा है


यहां घूम रही है बाघिन एन-6

शनिवार की सुबह टाइगर रिजर्व से दमोह व तेंदूखेड़ा रेंज में सूचना मिली थी कि बाधिन एन 6 की लोकेशन तेंदूखेड़ा के जंगल में मिल रही है सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र का वन अमला बाधिन की निगरानी में लगा है। साथ ही  ग्रामीण क्षेत्र में बाघिन के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है सूत्रों अनुसार शनिवार को बाघिन एन-6 की लोकेशन  तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र के केवलारी धनगौर बहेरिया और तिपनी बीट में होना पाया गया है वन अमला चारों बीट से सटे ग्रामों में मुनादी कराने के साथ ही जंगल में गश्ती करता रहा जिससे बाघिन को किसी भी तरह का खतरा ना हो बाघिन की सूचना मिलते ही वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व का स्टॉफ भी वाहन के साथ मौजूद है, जो बाघिन की लोकेशन में लगा है


महुआ बीनने जंगल ना जाए
क्षेत्र के जंगल में बाघिन होने की जानकारी जैसे ही गांवों में फैली तो ग्रामीण दहशत में आ गए है। वन विभाग द्वारा एक दर्जन ग्रामों में सतर्क रहने के लिए कहा गया है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण दहशत में है और रात 8 बजे के पहले ही अपने घरों में कैद हो जाते हैं। जंगलों में महुआ बीनने वालों ने भी जाना बंद कर दिया है। यहां के उमरिया, धनेटा, मोहड़, तिपनी, डुकरसता, घुटरिया, बगदरी बहेरिया धनगौर केवलारी सहित आसपास के ग्रामों के लोग सूरज ढलते ही घरों के दरवाजे बंद कर कैद हो जाते हैं और वन विभाग द्वारा जंगल में महुआ नहीं बीनने नहीं जाने की बात कहीं है
इनका कहना
टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया गया बाघिन एन 6 है जो कि टाइगर रिजर्व तेन्दूखेड़ा क्षेत्र के जंगल में पहुंच चुकी है जिसकी खोजबीन में टीम लगी हुई है ग्रामों में मुनादी इसलिए कराई गई है क्योंकि कभी महुआ का सीजन चल रहा है और लोग महुआ बीनने के लिए अंधेरे में जंगल जाने लगते हैं लोगों से अपील है कि वह महुआ बीनने सुबह जाए और महुआ बीनने के साथ कुछ लोग एक साथ जंगल जाए एक दूसरे से बातें करते हुए क्योंकि बाघिन एन-6 खतरनाक है

ग्रामों में मुनादी कराई गई है

इस संबंध में तेन्दूखेड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रेयांश जैन ने बताया कि सूचना मिली थी कि टाइगर रिजर्व से बाघिन एन 6 तेन्दूखेड़ा के जंगल में पहुंच चुकी है और 4 बीटों में लोकेशन होना पाया गया है सूचना मिलते ही टीम ने जंगल के अंदर बसें और सटे ग्रामों में मुनादी कराई गई है लोगों को सावधान रहने और बाघ बाघिन दिखाई देने की सूचना वन विभाग को देने कहा गया है साथ ही जंगल में महुआ बीनने सुबह जाने को कहा गया है वन विभाग की टीम अलर्ट है

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!