सागर : भजन कीर्तन की उम्र में बुजुर्ग ने किराना दुकान से मूंगफली तेल का जार किया पर सीसीटीवी फुटेज आया सामने
सागर शहर के बड़ा बाजार क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग ने चालाकी से किराना दुकान से तेल का जार चोरी कर लिया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
दुकान संचालक परिवेश साहू के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बुजुर्ग उनकी दुकान पर आया। उसने ₹65 का सामान लिया और ₹60 देकर कहा कि बाकी ₹5 मंदिर से लौटकर दे देगा। इसी दौरान दुकानदार अंदर सामान निकालने चला गया।
मौका पाते ही बुजुर्ग ने मूंगफली तेल का जार उठाया और वहां से निकल गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार की नजर पड़ी तो तेल का जार गायब था। CCTV फुटेज देखने पर बुजुर्ग की करतूत सामने आई, जिसमें वह जार ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। घटना के बाद दुकानदार ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। परिवेश के मुताबिक मूंगफली तिलजर की कीमत ₹2950 रुपए है घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है कि भजन कीर्तन करने की उम्र में बुजुर्ग ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया








