होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

शराब दुकान हटाने की मांग ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
बीना। छोटी बजरिया स्थित भीम वार्ड में मंगलवार को शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान आप पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष निर्मल रैकवार ने अचानक अपने ऊपर बड़ी मात्रा में पेट्रोल डाल लिया। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुये युवक को पुलिस वाहन में बैठा लिया। इसी बीच किसी असामाजिक तत्व ने सड़क पर गिरे पेट्रोल में माचिस की तीली से आग लगा दी, जिससे आग ने उग्र रूप ले लिया। जिस स्थान पर आग लगी थी, वही बड़ी संख्या में महिलायें धरना प्रदर्शन कर रही थी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और लोगों की सक्रियता से तत्काल महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मौके पर जीआरपी, आरपीएफ, बीना थाना और छोटी बजरिया पुलिस चौकी का भारी बल मौजूद था। घटना के बाद विधायक निर्मला सप्रे ने फोन पर वार्डवासियों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद महिलाओं ने नायब तहसीलदार हेमराज मेहर को ज्ञापन सौंपकर अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। वार्डवासी निर्मल रैकवार ने बताया कि शराब दुकान को हटाने के लिये वह काफी प्रयास कर चुके हैं। यहां तक हर बार केवल उन्हें जनप्रतिनिधियों द्वारा आश्वासन ही मिलता रहा है। इस बार सभी वार्डवासियों ने एकमत होकर शराब दुकान यहां से हटाने के मन बना लिया था। क्योंकि शराब दुकान तक जाने वाला रास्ता रेलवे की जमीन पर होने के कारण उसे फेंसिंग और सरिया लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!