होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

दहेज के लिए प्रताड़ना: मारपीट कर घर से निकाला, महिला ने एसपी से लगाई गुहार

दहेज के लिए प्रताड़ना: मारपीट ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

दहेज के लिए प्रताड़ना: मारपीट कर घर से निकाला, महिला ने एसपी से लगाई गुहार

सागर। एक 22 वर्षीय महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए बुधवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने बताया कि उसकी शादी 5 मई 2025 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति अर्जुन अहिरवार, देवर करन अहिरवार व रंजीत अहिरवार, ससुर लक्ष्मीप्रसाद अहिरवार, सास लक्ष्मीबाई, चाचा ससुर निवासी हॉक केटीन कोरेगांव थाना मकरोनिया तथा ननद कविता निवासी दीनदयाल नगर मकरोनिया, द्वारा 5 लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी।
आरोप है कि मांग पूरी न होने पर महिला को लगातार प्रताड़ित किया गया। पति शराब पीकर मारपीट करता था, जबकि सास-ननद गाली-गलौज कर खाना तक नहीं देती थीं। 6 अप्रैल को विवाद के दौरान महिला के साथ मारपीट की गई और अपमानित किया गया।

पीड़िता के अनुसार, जब उसके पिता और भाई समझाने पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई और झूमाझटकी कर महिला को घर से निकाल दिया गया। साथ ही उसके गहने भी रख लिए गए।

महिला ने बताया कि मकरोनिया थाने में शिकायत के बाद एनसीआर दर्ज हुई, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!