होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

शाहगढ़ : सात दिन पहले चोरी हुई दो भैंस को छुड़ाने गये दो युवकों को चोरों ने पकड़ कर पीटा

शाहगढ़ : सात दिन पहले ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

शाहगढ़ : सात दिन पहले चोरी हुई दो भैंस को छुड़ाने गये दो युवकों को चोरों ने पकड़ कर पीटा
शाहगढ़। शाहगढ़ थाना क्षेत्र के नारायण पुरा गांव से सात दिन पहले दुधारू दो भैंस को अज्ञात चोर चुरा कर ले गये। घर पर बंधे भैंसों के दोनों बछड़े दूध से व्याकुल उनका मां से बिछड़ने से घर पर उनका रुंधन को देखकर मवेशी पालक नीलेश यादव इधर उधर तलाश किया और शाहगढ़ थाने में भैंस चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। सूत्रों से पता चला कि छतरपुर जिले के मडदेवरा पंचायत के खेरा गांव में चोरी की दोनों भैंस देखी गई है। बुधवार को नीलेश यादव, पप्पू यादव और महेश यादव तीनों खेरा गांव गये, उन्होंने अपनी दोनों भैंस की पहचान कर उन्हें वापिस करने की बात कही लेकिन भैंस चोर चुराई गई भैंसों को वापस नहीं कर रहे थे। चोरी और ऊपर से सीना जोरी करते हुये चोरों ने लाठियों से मवेशी पालक पप्पू और महेश दोनों की जमकर पिटाई कर दी और मौके से भाग गये। चोरों द्वारा मारपीट करने की सूचना मिलने पर नारायण पुरा गांव से बड़ी संख्या में परिजन भी पहुंच गये तब तक चोर मौके से भाग गए। पिटाई से गंभीर रूप से घायल हुये पप्पू और महेश को शाहगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर भैंस को चोरी और मारपीट करने वाले नामजद आठ लोगों पर शाहगढ़ थाने में नीलेश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई। भैंस की चोरी और युवकों से मारपीट करने में शामिल खेरा गांव निवासी फालतू यादव, भागीरथ यादव, नत्थू यादव, उपदेश, जगत आदि सभी लोगों की तलाश कर रही है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!