सागर : चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण का खुलासा कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। फरियादी संतोष कुशवाहा पिता जयराम कुशवाहा 32 वर्ष निवासी ग्राम हलऊ थाना खिमलासा जिला सागर द्वारा थाना गोपालगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 3 अपै्रल को वह अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्लस क्र. एमपी 04 एनआर 1447 से अपनी रिश्तेदार को इलाज हेतु तिली अस्पताल सागर लेकर आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर के गेट के पास पार्किंग में खड़ी कर लॉक कर दी थी, परंतु शाम लगभग 5 बजे वापस आने पर उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। रिपोर्ट पर थाना गोपालगंज में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा द्वारा टीम गठित की, टीम द्वारा तत्काल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया। तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुये फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल को ले जाते हुये चिन्हित हुआ। संदिग्ध के हुलिये की पहचान कर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुये अलग-अलग स्थानों पर निगरानी एवं तलाश अभियान प्रारंभ किया। परिणामस्वरूप पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गोवर्धन मंदिर के पास ग्राउंड के समीप एक व्यक्ति उसी हुलिये का पैशन मोटरसाइकिल लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम राजेन्द्र उर्फ शैतान यादव पिता तुलसीराम यादव 32 वर्ष निवासी ग्राम मैनपानी थाना सिविल लाइन बताया। प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने उक्त मोटरसाइकिल तिली अस्पताल सागर की पार्किंग से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल क्र. एमपी 04 एनआर 1447 को जप्त किया, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सागर : चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, शातिर आरोपी गिरफ्तार
सागर : चोरी गई मोटरसाइकिल ...
[post_dates]

संपादक







