होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : शादी से पहले दूल्हा निकला दुष्कर्म का आरोपी,टूटी शादी दूल्हा मंडप से भागा

MP : शादी से पहले ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

MP : शादी से पहले दूल्हा निकला दुष्कर्म का आरोपी,टूटी शादी दूल्हा मंडप से भागा

उज्जैन। बड़नगर के रहने वाले एक युवक की शादी बुधवार को रतलाम जिले के बिलपांक में होनी थी, लेकिन फेरों से पहले ही मामला पलट गया। पुलिस से मिली जानकारी के बाद दूल्हे पर गंभीर आरोप सामने आए, जिसके बाद शादी रोक दी गई और दूल्हा मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, शिक्षक कॉलोनी निवासी अभिषेक सेन का विवाह बिलपांक थाना क्षेत्र की एक युवती से तय हुआ था। शादी के रस्में दो दिनों से चल रही थीं और बुधवार को बारात भी बिलपांक पहुंच चुकी थी। रात करीब आठ बजे दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचने की तैयारी में था।
इसी बीच पुलिस ने दुल्हन पक्ष को फोन कर सूचना दी कि दूल्हे के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने जा रहा है। यह खबर मिलते ही शादी वाले घर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों ने आपस में बात की और तत्काल शादी रोकने का निर्णय लिया। इस दौरान दूल्हा मौका देखकर वहां से फरार हो गया।
नाबालिग की शिकायत के बाद खुला मामला
बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के अनुसार, थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने शिकायत दर्ज कराई है कि 5 जनवरी को आरोपी अभिषेक उसके घर में घुसा और धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बताया गया कि 6 अप्रैल को पीड़िता ने एसिड पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 8 अप्रैल को अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टि की। इसके बाद पीड़िता ने पूरी घटना पुलिस को बताई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत दुल्हन पक्ष को सूचना देकर शादी रुकवाई। आरोपी अभिषेक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!