होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : 15 करोड़ की लूट के बाद सतर्क पुलिस: सागर में ट्रेन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध हिरासत में, फिर रिहा

सागर : 15 करोड़ की ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : 15 करोड़ की लूट के बाद सतर्क पुलिस: सागर में ट्रेन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध हिरासत में, फिर रिहा

सागर। सिंगरौली में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हुई बड़ी डकैती के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को हुई इस वारदात में बदमाश करीब 15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और 20 लाख रुपये नगद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के फोटो और फुटेज भी जारी किए हैं।

इसी अलर्ट के चलते सागर में भी पुलिस सतर्क नजर आई। सूचना के आधार पर कैंट थाना, कोतवाली पुलिस और जीआरपी ने शनिवार को ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शक के आधार पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया, जिनकी शक्ल आरोपियों से कुछ हद तक मिलती-जुलती बताई गई।

जीआरपी थाना प्रभारी एच.एल. चौधरी ने शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि दोनों से गहन पूछताछ और जांच की गई, लेकिन उनका सिंगरौली डकैती से कोई संबंध नहीं निकला। पकड़े गए युवकों में एक कटनी और दूसरा बिहार का निवासी था, जो बीना जा रहे थे।

जांच में बेगुनाह पाए जाने पर दोनों को छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस सतर्क है और सिंगरौली डकैती के आरोपियों की तलाश जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!