सागर : नरयावली में CM मोहन यादव का तीखा वार: कौरवों जैसा आचरण कांग्रेस ने संसद में दोहराया
सागर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार दोपहर 12:30 बजे से नरयावली पहुँचे , जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस की तुलना कौरवों से की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 5000 साल पहले महाभारत काल में कौरवों ने जो द्रोपती के साथ किया था, वही कांग्रेस ने संसद में किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों का विरोध किया है।
सीएम ने आगे कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के हित में जो अधिकार देने का प्रयास कर रही है, उसमें भी कांग्रेस ने बाधा डालने का काम किया।
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और उनके इस बयान की चर्चा तेज हो गई है।








