होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान से गिरकर 28 वर्षीय मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल

सागर में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान से गिरकर 28 वर्षीय मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजाम पर उठे सवाल

सागर। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतवाली रोड स्थित पुत्री शाला के बाजू से एक निर्माणाधीन मकान में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निर्माण कार्य के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, अर्पित ज्वेलर्स के निर्माणाधीन मकान में काम चल रहा था, जिसका ठेका ठेकेदार पवन लडिया के पास है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे मजदूर संजय अहिरवार उम्र 28 साल निवासी कनेरा गौड़ तीसरी मंजिल पर काम कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूर उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए और घटनास्थल पर आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों ने ठेकेदार पवन लडिया और सुपरवाइजर राजू गुजरिया पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के कोई पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मजदूरों को अन्य ठेकेदारों के यहां काम करने से रोका जाता था और इसी तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई सुधार नहीं किया गया।
मृतक के परिजनों ने बताया कि संजय अहिरवार के दो छोटे बच्चे हैं और वह परिवार का एकमात्र सहारा था। अब उसके निधन के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले को जांच में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!