होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : गोवंश चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

सागर : गोवंश चोरी करने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : गोवंश चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

सागर। जिले में गोवंश चोरी की लगातार हो रही घटनाओं से आमजन में असंतोष एवं आक्रोश की स्थिति निर्मित हो रही थी। थाना गोपालगंज क्षेत्र में गोवंश चोरी के दो अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध होने के बाद थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गंभीरता से लगातार प्रयास किये गये। थाना गोपालगंज में गोवंश चोरी के दो प्रकरण दर्ज हुये थे जिसमें फरियादी धु्रव यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि एकता कॉलोनी के पास से अज्ञात ऑटो चालक उनकी सफेद रंग की गाय चोरी कर ले गया। फरियादी आशीष दुबे गौ रक्षा दल कार्यकर्ता द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें एकता कॉलोनी क्षेत्र से एक लाल बछड़े को ऑटो में भरकर चोरी करते हुये संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिये। इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में जनआक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिसे गंभीरता से लेते हुये थाना गोपालगंज पुलिस द्वारा दिन-रात अथक मेहनत करते हुये सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम टीम आर के एस चौहान एवं रेखा रजक का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा बार-बार विभिन्न लोकेशनों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। इसी मेहनत के फलस्वरूप एक संदिग्ध पीले काले रंग के ऑटो की पहचान की गई, जिस पर हरे रंग का स्टिकर लगा हुआ था। उक्त ऑटो की पहचान होने के बाद पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस द्वारा 29 अपै्रल को कासिम कुरैशी पिता साकिर कुरैशी 26 वर्ष निवासी बाघराज वार्ड थाना मोतीनगर, शाहरुख कुरैशी पिता बशीर कुरैशी 25 वर्ष निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड के पास, चांद उर्फ दिलावर कुरैशी पिता जब्बार कुरैशी्र 26 वर्ष निवासी राहतगढ़ बस स्टैंड के पास को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें 12 मई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक घनश्याम शर्मा थाना प्रभारी, नीरज जैन, आरकेएस चौहान, दीपक व्यास, कैलाश सेन, अनिल प्रभाकर, रेखा रजक, योगेश ठाकुर, अंकित तिवारी, थिरबम, हीरेंद्र, भरत, प्रशांत पंछी, अरविंद, अतुल, मनोज, रणवीर, आनंद सिंधु, देवेद्र पांडे की भूमिका रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!