शनि जयंती 16 मई 2026: पर चंद्रमा का डबल गोचर, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
16 मई 2026 को शनि जयंती पर चंद्रमा के डबल गोचर का विशेष संयोग बन रहा है। जानें ज्येष्ठ माह में आने वाले इस शुभ अवसर पर किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और भाग्य उदय हो सकता है।*
डॉ दुबे बताते हैं कि ज्येष्ठ माह में आने वाली शनि जयंती इस वर्ष 16 मई 2026, शनिवार को एक बेहद खास ज्योतिषीय संयोग लेकर आ रही है। इस दिन चंद्रमा का डबल गोचर भी होगा, जिससे इसका प्रभाव और अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन शनि देव का प्राकट्य हुआ था, इसलिए देशभर में श्रद्धालु व्रत, पूजा और दान-पुण्य के माध्यम से उनकी कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इस विशेष ग्रह स्थिति का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव और सौभाग्य लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 16 मई को शाम 5 बजकर 29 मिनट पर चंद्रमा कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेगा और रात 10 बजकर 46 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा का यह डबल गोचर मानसिक स्थिरता, आर्थिक मजबूती और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बढ़ाने वाला माना जा रहा है। इस विशेष ग्रह संयोग का असर कुछ राशियों पर बेहद सकारात्मक रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय करियर में नए मौके और बड़ी जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा, जिससे कामकाज आसान होगा। आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मजबूती और आपसी समझ बढ़ेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह अवधि काफी अनुकूल रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और मेहनत का अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के संकेत हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता मिल सकती है और घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद बना रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है और रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होंगे। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी संबंध बेहतर बनेंगे। मानसिक तनाव में कमी आएगी और पारिवारिक जीवन में शांति और संतुलन बना रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह समय शिक्षा और करियर दोनों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक बचत बढ़ेगी और स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ यात्रा या समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन में खुशी और संतोष बढ़ेगा।

कर्मकांड ज्योतिष विषेशज्ञ – डॉ अनिल दुबे वैदिक देवरी बिछुआ 9936443138








