होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

दो घरों से लाखों के जेवर, नकदी चोरी : समोसा लेने गये व्यक्ति और अधिकारी के घर वारदात

दो घरों से लाखों के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

दो घरों से लाखों के जेवर, नकदी चोरी : समोसा लेने गये व्यक्ति और अधिकारी के घर वारदात

सागर/खुरई।  जगदीशपुरा बायपास चौराहा स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में बीती रात दो घरों में चोरी की वारदातें सामने आई हैं। चोरों ने एक घर से लाखों के जेवर और नकदी चुरा लिये, जबकि दूसरे घर में भी ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पहला मामला चंद्रकांत चौबे 30 के मकान नंबर एलआईजी 212 से संबंधित है। चंद्रकांत अपनी पत्नी के इलाज के लिये सागर गये हुये थे, और उनके साले अंकित पाराशर घर पर रुके हुये थे। शनिवार रात अंकित कॉलोनी से कुछ दूरी पर समोसा लेने गये थे। जब अंकित वापस लौटे, तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने घर से मंगलसूत्र, माला, चांदी की चेन, सोने की हाय हार, 6 जोड़ी पायल, बच्ची की पायल, कंगन, चांदी की चेन 40 हजार रुपये नकद और चांदी का पेंडल सहित कुल लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान चुरा लिया। इसी कॉलोनी में कृषि विस्तार अधिकारी के घर भी चोरी हुई। वे ड्यूटी से लौटे तो उनके घर का ताला भी टूटा हुआ मिला। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में पुलिस बेबस नजर आ रही है, जबकि शहर में दो पुलिस थाने मौजूद हैं। अज्ञात चोर सूने घरों और दुकानों को निशाना बना रहे हैं। वहीं कृषि विस्तार अधिकारी महेंद्र सिंह पिता परिमाल सिंह जाटव 40 ने बताया कि आदर्श नगर कॉलोनी के एलआईजी 117 में वह रहते हैं। पत्नी मायके गई हुई है। वह शनिवार को अपने कार्यालय गये हुये थे। वहां से लौटकर आये तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। चोरों ने अलमारी में रखी सोने की चैन, दो सोने की अंगूठी, एक झुमकी की जोड़ी, एक लाख नगद सहित करीब 5 लाख रुपये की चोरी हुई है। चोर बाउंड्री वॉल फांदकर घर में घुसे और ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दोनों ही चोरियों में रेकी कर घटना को अंजाम दिया गया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!