उधार के पैसों की चिंता बनी मौत की वजह! सागर में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
धर्मश्री इलाके की घटना, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस को मिली लेनदेन की डायरी
सागर। शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित धर्मश्री इलाके में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक अपने पीछे एक डायरी छोड़ गया है, जिसमें कई लोगों को दिए गए उधार और पैसों के लेनदेन का पूरा हिसाब दर्ज बताया जा रहा है। पुलिस ने डायरी को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक धर्मश्री निवासी कपिल तिवारी पिता रमाकांत तिवारी ने रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान रात करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा तैयार किया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के बेटे आदर्श तिवारी ने बताया कि उनके पिता ने परिचित लोगों को करीब 15 से 20 लाख रुपये उधार दे रखे थे। इसी बीच हाल ही में उनके चाचा का एक्सीडेंट हो गया था, जिनका इलाज भोपाल में चल रहा है। परिवार को इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी, लेकिन जिन लोगों को रुपये उधार दिए गए थे, वे लगातार मांगने के बावजूद रकम वापस नहीं कर रहे थे।
परिजनों का कहना है कि आर्थिक परेशानी और उधार की रकम वापस नहीं मिलने से कपिल काफी तनाव में रहने लगे थे। उन्होंने एक डायरी में सभी लोगों के नाम और हिसाब-किताब लिख रखा था। पुलिस ने वह डायरी अपने कब्जे में ले ली है और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
फिलहाल मोतीनगर थाना पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
उधार के पैसों की चिंता बनी मौत की वजह! सागर में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
उधार के पैसों की चिंता ...
[post_dates]

संपादक







