होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गये

सागर : छत के रास्ते ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गये
सागर। जिले के सुरखी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चतुर्भुटा में देर रात एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े। सोमवार शाम चोरी का पता चलने पर डायल.112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम चतुर्भुटा निवासी मुन्नालाल जैन के घर सुहागलों का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के बाद थकान के चलते परिवार के सभी सदस्य छत पर ही सो गये थे। इसी दौरान देर रात चोर छत के रास्ते घर के भीतर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार पूरे दिन परिवार को घर में हुई चोरी की भनक नहीं लगी। शाम के समय जब मुन्नालाल की पत्नी सामान निकालने के लिये अलमारी के पास पहुंची, तो लॉकर खुला मिला और उसमें रखे जेवरात गायब थे। यह देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। फरियादी मुन्नालाल जैन ने बताया कि चोर घर से सोने की करधोनी, 4 चूड़ियां, 5 तोला की टकार, मंगलसूत्र, 2 चेन, 4 जोड़ी झुमकी, करीब 15 तोला चांदी की पायल और 40 से 50 हजार रुपये नकद ले गये हैं।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!