होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में एक भाजपा नेता की बोलेरो में आग लगाने वाले चार गिरफ्तार,पुरानी रंजिश में लगाई आग, पुलिस ने निकाला जुलूस

सागर में भाजपा नेता की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में भाजपा नेता की बोलेरो में आग लगाने वाले चार गिरफ्तार,पुरानी रंजिश में लगाई आग, पुलिस ने निकाला जुलूस
सागर/ बीना। गांधी वार्ड स्थित चैतन्य धाम कॉलोनी में 13 मई को भाजपा नेता भूपेंद्र केथोरिया की बोलेरो में आग लगाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार भाजपा नेता की बोलेरो उनके घर के बाहर खड़ी थी, तभी अज्ञात लोगों ने उसमें आग लगा दी थी। वाहन पूरी तरह जल गया था, जबकि घर में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि जांच में सामने आया है कि फरियादी के बेटे और मुख्य आरोपी सलमान उर्फ अफताब के बीच महिला मित्र को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में घटना की योजना बनाई गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दो प्लास्टिक बोतलों में पेट्रोल भरकर घर के बाहर खड़ी बोलेरो और मकान पर डालकर आग लगा दी थी। घटना में बाइक का इस्तेमाल भी किया गया था। पुलिस ने सलमान उर्फ अफताब, रामगोपाल अहिरवार, करन रैकवार और रोहित अहिरवार को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अयान अली अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!