होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

खुलासा ! मजदूर की गला दबाकर हत्या करने वाले चाचा भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

खुलासा ! मजदूर की गला ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

खुलासा ! मजदूर की गला दबाकर हत्या करने वाले चाचा भतीजे को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सागर/बीना। आगासौद थाना क्षेत्र के देहरी गांव में कोटवार के भाई कल्लू चढ़ार की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने बताया कि 28 मई की रात को सरकारी जमीन के झगड़े में चाचा और भतीजे ने मिलकर कल्लू का गला दबाकर उसे मार डाला था। शनिवार रात को पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। देहरी गांव के कोटवार गोविंद चढ़ार के भाई कल्लू 50 की लाश गुरुवार रात को गांव से करीब एक किलोमीटर दूर एक बगीचे में संदिग्ध हालत में मिली थी। शुक्रवार को जब शव का पोस्टमार्टम हुआ, तो घरवालों ने विश्वनाथ सिंह और उसके परिवार पर हत्या का शक जताया। पुलिस को कल्लू के शरीर पर चोट के निशान भी मिले और डॉक्टरों ने भी साफ कर दिया कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। आगासौद थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि यह पूरा विवाद 40 डिसमिल सरकारी जमीन को लेकर था। कल्लू का परिवार सालों से इस पर काबिज था, लेकिन कुछ साल पहले विश्वनाथ सिंह ने इस पर कब्जा कर लिया था। साल भर पहले इनके बीच समझौता हुआ और कल्लू को आधी जमीन वापस मिल गई। हाल ही में कल्लू ने अपनी उस 20 डिसमिल जमीन पर जानवरों के लिए एक कच्चा टपरा छप्पर बना लिया था। विश्वनाथ इसी बात से चिढ़ा हुआ था और जमीन वापस छीनना चाहता था। इसी चक्कर में उसने अपने भतीजे मनीष सिंह ठाकुर के साथ मिलकर पहले कल्लू से मारपीट की और फिर उसे जान से मार दिया।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!